news-details

रोटरी क्लब वाराणसी कबीर का सदस्यता ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी कबीर की ओर से होटल विश्व रेजीडेंसी में सदस्यता ओरिएंटेशन कार्यक्रम ‘परिचय’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए एवं वर्तमान सदस्यों को रोटरी की कार्यप्रणाली, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वों से परिचित कराना रहा।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पीडीजी रोटेरियन संजय अग्रवाल और पास्ट प्रेसिडेंट अजय पांडेय ने सदस्यों को रोटरी की विचारधारा, सेवा परियोजनाओं और सदस्य की जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। जीएसआर रोटेरियन दीपक अग्रवाल भी मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष डॉ. अजय दुबे ने अतिथियों एवं वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों को रोटरी के उद्देश्यों और सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।संजय अग्रवाल ने कहा कि रोटरी की वास्तविक शक्ति सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और सेवा भावना में है। डॉ. अजय दुबे ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज पर स्थायी प्रभाव डालने वाले सेवा प्रकल्पों को आगे बढ़ाना है।कार्यक्रम में ऋषि उपाध्याय, केतन उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार, शशि कला भारती, सौरभ मिश्रा, स्वती मिश्रा, डॉ. आकाश बरनवाल, शिखा बरनवाल समेत कई नए सदस्य उपस्थित रहे। वरिष्ठ रोटेरियन्स ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।