
पारदर्शी विकास न्यूज़ ब्यूरो
कानपुर। स्वर्गीय रमाकांत गुप्ता की शोकसभा में बुधवार को परिजनों, शुभचिंतकों, अधिकारी-कर्मचारियों और श्रमिक वर्ग के प्रतिनिधियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 19 अगस्त 1956 को जन्मे रमाकांत गुप्ता का 21 अगस्त 2026 को निधन हो गया था। शोकसभा में वक्ताओं ने उनके निधन को परिवार, समाज और कर्मचारी वर्ग के लिए अपूरणीय क्षति बताया।रमाकांत गुप्ता ने वर्ष 1978 में मेल डाक सर्विसेज, कानपुर में कार्य करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सर्किल सेक्रेटरी और कानपुर क्लस्टर के डिविजनल सेक्रेटरी जैसे पदों पर रहे। वर्ष 2004 में केंद्रीय सरकार के कार्यरत कर्मचारियों के संगठन में कोषाध्यक्ष के बाद सेवानिवृत्ति तक जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।उन्होंने अधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति में वर्ष 2014 में संस्थापक कोषाध्यक्ष और आजीवन सदस्य के रूप में भी कर्मचारी हितों के लिए कार्य किया। इसके अलावा अखिल भारतीय गहोई वैश्य समाज समिति में संगठन मंत्री और पंचायत गहोई वैश्य कल्याण समिति में संगठन मंत्री की जिम्मेदारी निभाई। गहोई बंधु पत्रिका के सह-संपादक के रूप में भी उनका योगदान रहा।वक्ताओं ने कहा कि रमाकांत गुप्ता ने हमेशा समाज को जोड़ने, जरूरतमंदों की सहायता करने और कर्मचारी हितों की आवाज उठाने का कार्य किया। कानपुर गहोई भवन के संचालन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।शोकसभा में पीसी कुरेले, संजय गुप्ता, शरद प्रकाश अग्रवाल, संजय बिस्वारी, उमेश लोहिया, उमाकांत, शिवाकांत, चंद्रकांत, हिमांशु, अरविंद त्रिवेदी, राघवेंद्र सिंह, शैलेंद्र दीक्षित, सुरेश चंद्र गुप्ता, अनूप मिश्रा और सुभाष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।