news-details

सुभासपा की समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के चिलवान स्थित गोल्डन भूमि रिजॉर्ट में मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर रहे। रामकोला के पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।बैठक में रामकोला विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर अध्यक्षों और पदाधिकारियों से संगठन की स्थिति की जानकारी ली गई। बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी की हिस्सेदारी तय करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाए। संगठन मजबूत होने से सरकार में पार्टी की हिस्सेदारी प्रभावी होगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन से संवाद बढ़ाने और संगठन विस्तार में जुटने की अपील की। बैठक में रंजना पासवान, रणजीत कन्नौजिया, धीरज सिंह, गोल्डन पांडेय, राजू यादव, सुशील कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।