news-details

संगठन को डिजिटल प्लेटफार्म पर मजबूत करने में जुटी भाजपा

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी। भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को हाईटेक बनाने के लिए आई सी टी का भरपूर इस्तेमाल कर रही है। बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, रीति नीति और उपलब्धियों से ‌लैस करने के लिए डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम/प्लेटफॉर्म चल रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अन्तर्गत यह कार्यक्रम तेजी से चलाया जा रहा है।हर जिले में पार्टी की जिला कार्यकारिणी के एक पदाधिकारी को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय,पं अटल बिहारी वाजपेई के जीवन दर्शन पर आधारित वीडियो शामिल हैं। पार्टी का इतिहास, भाजपा का अब तक का सफर,नमो एप, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक के कार्यकाल पर आधारित अलग अलग चैप्टर हैं। वैचारिक स्पष्टता के लिए ई-लर्निंग माड्यूल तैयार किए गए हैं। कार्यकर्ताओं को पूरी जानकारी करने और सभी माड्यूल की ट्रेनिंग के बाद मूल्यांकन क्विज भरनी होती है। क्विज भरने के बाद डिजिटल सर्टिफिकेट जारी होता है।

 

 

डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम -एक नजर
भारतीय जनता पार्टी  में DLP का अर्थ डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम / प्लेटफॉर्म  है, जिसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत चलाया जाता है भाजपा का DLP (डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम/प्लेटफ़ॉर्म) 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान' का एक प्रमुख हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक का उपयोग करके पार्टी की विचारधारा, इतिहास, और नीतियों को कार्यकर्ताओं एवं युवाओं तक पहुँचाना है।  

 

 

 


इसकी मुख्य विशेषताएँ:
कार्यकर्ता निर्माण: बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और वैचारिक स्पष्टता के लिए ई-लर्निंग मॉड्यूल तैयार किए गए हैं।  
डिजिटल सर्टिफिकेशन: कोर्स और मूल्यांकन पूरा करने पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण महाअभियान का डिजिटल सर्टिफिकेट मिलता है।  
रल ऐप इंटीग्रेशन: रजिस्ट्रेशन और लर्निंग कंटेंट का एक्सेस 'सरल ऐप'  के माध्यम से प्रदान किया जाता है।

 

अमेठी में तेजी से चल रहा अभियान
भाजपा की बूथ कमेटियों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म से जोड़ने के लिए अमेठी में जोरदार अभियान चल रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री विषुव मिश्र को इस अभियान का संयोजक नियुक्त किया गया है। विषुव मिश्र प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को अभियान से जोड़ कर प्रशिक्षण प्रदान करने में लगे हुए हैं। साढ़े तीन हजार से अधिक कार्यकर्ता डीएलपी से जुड़ चुके हैं।