
बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। श्री शिव प्रताप इंटर कालेज में वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार राव ने प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक का कार्यभार ग्रहण किया है। बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने पर विद्यालय के शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।कालेज के प्रिंसिपल नवल किशोर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद नियमानुसार सबसे वरिष्ठ शिक्षक को प्रधानाचार्य का चार्ज मिलना था। प्रबंध समिति ने संजय कुमार राव को चार्ज न देकर 11महीने जूनियर दिग्विजय सिंह को कार्यभार दे दिया। संजय कुमार ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के बाद दिग्विजय सिंह हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच के बाद संजय कुमार राव को प्रिंसिपल का कार्यभार सौंपा और 25मई को उनके हस्ताक्षर प्रमाणित किए।बुधवार को विद्यालय के शिक्षकों ने उनका स्वागत सम्मान किया।शाम को संजय कुमार राव ने अम्बेडकर सेवा समिति और बामसेफ के कार्यकर्ताओं के साथ नगर स्थित बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बामसेफ के जिला संयोजक और वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर बबलू तिवारी, श्याम लाल, ललित कुमार, श्याम कुमार, एडवोकेट कुल रोशन, बृजेश कुमार,, प्रमोद कुमार , राजेश कोरी जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।