
पारदर्शी विकास ब्यूरो / अमेठी। गौरीगंज स्थित संस्कार ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई और रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य व गीत की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षकों ने दीपावली के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य अंकिता सिंह ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इसे खुशियों और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। निदेशक रंजन सिंह ने कहा कि दीपावली अज्ञानता का अंधकार मिटाकर ज्ञान, प्रेम और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने का संदेश देती है। कार्यक्रम में शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।