news-details

स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, पुराने मीटर बहाल करने की मांग

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Etawah

जसवंतनगर में गुरुवार को स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिला उपभोक्ताओं ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहे हैं। साथ ही अग्रिम भुगतान होने के बावजूद बिना सूचना बिजली काट दी जाती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं ने बताया कि पुराने मीटर जबरन हटाए गए थे। विरोध करने पर उन्हें पुलिस बुलाने और 10 से 20 हजार रुपये तक जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई थी। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि विभाग की इस कार्यशैली से जनता परेशान है और तत्काल समाधान जरूरी है।

प्रदर्शन में श्याम किशोरी, कांति देवी, सरस्वती, उषा, सुषमा तोमर, बेबी शर्मा, साधना, शीला, रूबी, मंजू, आशा, राजकुमारी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

विद्युत उपखंड अधिकारी आनंद पाल सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें कई स्थानों से मिल रही हैं। शासन स्तर से निर्देश मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।