news-details

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: बीएचयू में आध्यात्मिक संगोष्ठी, साधु-संतों का जमावड़ा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत एक भव्य आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से साधु-संत और धर्माचार्य शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को पुष्प अर्पित करके की गई। मंच पर मौजूद संतों का स्वागत महिलाओं और बटुकों ने पुष्पवर्षा कर किया।इस अवसर पर योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि यह शिव की नगरी काशी है और यहां संतों के अमृत वचन सुनने का अवसर मिला है। उन्होंने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा आयोजन बताया।कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, स्वामी चिदानंद सरस्वती, स्वामी आशुतोषानंद गिरी, स्वामी मिथिलेश नंदिनी शरण, साध्वी देवप्रिया और स्वामीनारायण संप्रदाय के स्वामी भद्रेशदास सहित कई प्रमुख संत उपस्थित रहे।संगोष्ठी में प्रवेश के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और सभी प्रतिभागियों को जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। आयोजन स्थल पर दो प्रवेश द्वार बनाए गए थे, जहां लगातार चेकिंग की जा रही थी।कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रहा और संतों के प्रवचन एवं विचारों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।