news-details

सोने-चांदी के दाम में गिरावट, सोना ₹31 हजार और चांदी ₹1.54 लाख तक सस्ती

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 2,830 रुपए घटकर 1.45 लाख रुपए रह गया है। इससे पहले 13 जून को सोना 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।वहीं चांदी की कीमत भी कम हुई है। चांदी 2.43 लाख रुपए प्रति किलो से गिरकर 2.32 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। यानी इसमें करीब 10,609 रुपए की गिरावट आई है।इस साल सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद से सोने में करीब 31 हजार रुपए की गिरावट आ चुकी है।चांदी भी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। अब तक इसमें करीब 1.54 लाख रुपए की कमी आ चुकी है।जानकारों के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने-चांदी से पैसा निकालना शुरू किया।इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त नीति, मजबूत डॉलर और रिकॉर्ड ऊंचे स्तर के बाद निवेशकों की मुनाफावसूली ने भी कीमतों पर दबाव डाला है।गोल्ड और सिल्वर ETF में बिकवाली से भी बाजार प्रभावित हुआ है। सुरक्षित निवेश की मांग घटने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है।