
PARDARSHI VIKASH NEWS उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। 7 से 10 जून तक गोरखपुर-लखनऊ और लखनऊ-गोरखपुर रूट पर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी हो सके।रेलवे के कार्यक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 05031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 7 जून को शाम 7 बजे गोरखपुर से रवाना हुई। यह ट्रेन रात 9:08 बजे मनकापुर और 9:40 बजे गोंडा पहुंची। इसके बाद 9:45 बजे गोंडा से रवाना होकर करनैलगंज होते हुए रात 12:55 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचने का कार्यक्रम है।इसी तरह, गाड़ी संख्या 05032 लखनऊ-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन 7 से 10 जून तक चलाई जा रही है। यह ट्रेन शाम 6:15 बजे लखनऊ से रवाना होकर रात 8:55 बजे गोंडा पहुंचेगी और 9 बजे आगे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी।रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन ट्रेनों का ठहराव मनकापुर, बभनान, करनैलगंज, बाराबंकी और बादशाह नगर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रखा गया है, ताकि विभिन्न जिलों के परीक्षार्थियों को सीधा लाभ मिल सके।मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य अभ्यर्थियों को समय पर और सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।