news-details

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सात माह की बच्ची की मौत, इटावा स्टेशन पर मचा कोहराम

You can share this post!


PARDARSHI VIKASH NEWS दिल्ली से बिहार लौट रहे एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर के दौरान सात माह की मासूम बच्ची अक्सा की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बिहार के सासाराम जनपद के चिनारी गांव निवासी परिवार दिल्ली से दवा लेकर मुगलसराय लौट रहा था। यात्रा के दौरान बच्ची को तेज बुखार आया और हालत बिगड़ने लगी। घबराए परिजनों ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद इटावा जंक्शन पर आरपीएफ को अलर्ट किया गया। ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंचते ही आरपीएफ टीम ने बच्ची को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां बेबी खातून, दादी गुलशन आरा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आरपीएफ ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है।