news-details

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सात कोचिंग और लाइब्रेरी पर कार्रवाई, चार सील

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात। जिले के सिकंदरा और राजपुर क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रही कोचिंग संस्थानों और डिजिटल लाइब्रेरियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर एसडीएम प्रदुमन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने औचक निरीक्षण कर सात संस्थानों की जांच की।जांच टीम में फायर अधिकारी मुकेश कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान राजपुर और सिकंदरा क्षेत्र में चार डिजिटल लाइब्रेरियां बेसमेंट में संचालित मिलीं, जहां सुरक्षा उपकरण और आपातकालीन निकास की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।टीम ने सेंट्रल लाइब्रेरी राजपुर, स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी विकास नगर, बालाजी लाइब्रेरी और विनर डिजिटल लाइब्रेरी मालवीय नगर सिकंदरा को तत्काल सील कर दिया।इसके अलावा मैथ क्लासेस राजपुर, राजपुर लाइब्रेरी और मेंसर्स स्किल साइन वेलफेयर ट्रेनिंग सेंटर संदलपुर में विद्युत एवं अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं मिलने पर संचालन बंद कराया गया।एसडीएम प्रदुमन कुमार ने संचालकों को चेतावनी दी कि बिना सुरक्षा मानकों को पूरा किए संस्थान दोबारा शुरू नहीं किए जाएं। नियमों की अनदेखी मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। सभी कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों की जांच व सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि छात्रों को सुरक्षित शैक्षणिक माहौल मिल सके।