news-details

स्टेट बैंक में स्वास्थ्य एवं रक्तचाप जांच शिविर का सफल आयोजन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ औरैया विश्व उच्च रक्तचाप जागरूकता अभियान के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक, औरैया परिसर में जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में किया गया। शिविर का उद्देश्य उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) एवं हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना था। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित बैंक कर्मचारियों एवं ग्राहकों को उच्च रक्तचाप के कारणों, लक्षणों, बचाव और उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर में भारतीय स्टेट बैंक, औरैया के लगभग 50 कर्मचारियों सहित 153 से अधिक ग्राहकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों का रक्तचाप एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया।