news-details

साधु हत्याकांड पर प्रशासन सख्त, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

You can share this post!

 

तनिश सिंह 

PARDARSHI VIKASH NEWS उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरेटोला मोहल्ले में संत मिलनदास बाबा की निर्मम हत्या के बाद प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को नगर पालिका सभासद अतीक की मड़ैया पर बुल्डोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि संत की हत्या उसी परिसर में बनी झोपड़ी में की गई थी, जिसके बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है।मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।बुधवार को संत मिलनदास बाबा का शव गांव पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, साधु-संत और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। क्षेत्रीय भाजपा विधायक और विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी सहित कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।