
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। आगामी 26 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कानपुर दक्षिण संयोजक सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने बर्रा स्थित होम्योपैथी कंसल्टेंट डॉ. अभिषेक दीक्षित की क्लीनिक पर पत्रक वितरित कर लोगों को मेले के लिए आमंत्रित किया।इस दौरान सेवा, संस्कृति, संस्कार, देशभक्ति, मातृ-पितृ वंदन, गुरु वंदन, कन्या वंदन, पर्यावरण संरक्षण और अध्यात्म जैसे विषयों पर चर्चा की गई। सुशील कुमार ने मेले के उद्देश्य और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि मेले से पहले वृहद स्तर पर वंदेमातरम गान का आयोजन प्रस्तावित है।उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में वंदेमातरम गान कार्यक्रम में शामिल होने और अन्य लोगों को भी आमंत्रित करने की अपील की। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है।इस अवसर पर अजय, कुसुम लता, राम भरोसे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।