news-details

सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान की थीम पर शुरू हुए जनकल्याणकारी कार्यक्रम

You can share this post!

 

भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं ने किया स्वास्थ्य मेलों और शिविरों का उद्घाटन

स्वास्थ्य मेलों में हुआ सैकड़ों मरीजों का इलाज

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  मुसाफिरखाना/अमेठी। केन्द्र सरकार के 12वर्ष के सफल कार्यकाल के बारे में जनता के बीच छवि स्थापित करने के लिए सरकार के निर्देश पर सेवा और संवाद के कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। शनिवार को प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम के बाद रविवार को तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेलों का आयोजन शुरू हुआ। अधिकारियों ने स्वास्थ्य शिविरों और मेलों का उद्घाटन भाजपा के क्षेत्रीय नेताओं से कराया। स्वास्थ्य मेलों और शिविरों के कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान थीम पर आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को जन कल्याण शिविरों और मेलों में सभी विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।स्वास्थ्य मेलों में चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज किया। उन्हें आयुर्वेदिक औषधियां एलोपैथिक दवाएं भी दी गईं। आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गये। मुसाफिरखाना में खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा और सी एच सी के अधीक्षक के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित हुए। जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव ने बताया कि सभी कार्यक्रम16जून तक चलेंगे।

 

सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास हमारी सरकार का मूलमंत्र है। सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान सरकार की नई थीम है।इस थीम पर हर जनता की सेवा के लिए गांव गांव जा रहे हैं। भाजपा हर घर तक जा रही है।सबकी सेवा, सुरक्षा और सम्मान हमारा संकल्प है जब तक विकसित भारत का लक्ष्य नहीं हासिल होता, भारतीय जनता पार्टी इस संकल्प से एक कदम भी पीछे नहीं हट सकती।-सुधांशु शुक्ल. जिला अध्यक्ष .भारतीय जनता पार्टी, अमेठी


 

भाजपा की जिले की बैठक 15को

अमेठी। सोमवार को 12 बजे से भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक पार्टी कार्यालय पर है।इस बैठक में भविष्य के सांगठनिक कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। भाजपा के जिला महामंत्री विषुव मिश्र ने बताया कि बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष भी बुलाए गए हैं।