
भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन -दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सत्र को संबोधित कियाशोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
पारदर्शी विकाश न्यूज़ अमेठी/मुसाफिरखाना। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग बुधवार को सरस्वती इन मुसाफिरखाना में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री ईरानी भी शामिल हुईं। प्रशिक्षण वर्ग में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का गुणगान करते हुए सेवा, समर्पण और संस्कार के बल पर पं दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के संदेश को धरातल पर उतारने के संदेश दिए। प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आने से दूसरे दिन खासी गहमागहमी रही। भाजपा से टिकट मांगने वाले कई नेता भी दूसरे दिन पार्टी संगठन के समक्ष हाजिरी और सहयोग दर्ज कराते देखें गये।भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने अपने एक दिवसीय अमेठी प्रवास के दौरान मुसाफिरखाना में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के समापन सत्र में सहभाग कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सेवा, समर्पण एवं संस्कार के पथ पर निरंतर अग्रसर है।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत आज भी संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।कार्यक्रम उपरांत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से भेंट कर अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसी क्रम में तिलोई विधानसभा अंतर्गत पूरे ठकुराइन, ब्लॉक सिंहपुर में बृजेश तिवारी के आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी भी उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त मिश्रौली में राकेश शुक्ला एवं मेदन मवई ग्राम में संतोष ओझा, शाहगढ़ में पवन पासी के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी परिवार सदैव उनके साथ खड़ा है।अपने प्रवास के अंतिम चरण में गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्षों,जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं बूथ सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि,राकेश त्रिपाठी,महामंत्री विषुव मिश्र,राम कृष्ण भारती, भवानी दत्त दीक्षित, काशी तिवारी, रवीन्द्र सिंह, आशा बाजपेई, उपमा सरोज ,पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, उमाशंकर पांडेय , उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी आदि मौजूद रहे।