news-details

स्वच्छ गांव और सुरक्षित जलवायु के लिए ग्राम पंचायतों में पौधरोपण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छ गांव,सुरक्षित जलवायु -के संदेश के साथ रैलियों और गोष्ठियों का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि, सेक्रेटरी, पंचायत सहायक, खंड प्रेरक एवं ग्रामीण अभियान में शामिल हुए। ग्राम पंचायत भगनपुर में ग्राम प्रधान शारदा यादव और ग्राम पंचायत अधिकारी नेहा सिंह ‌के संयोजन में रैली निकाली गई।घर -घर पेड़ लगाना है, वातावरण को शुद्ध बनाना है -,घर घर पेड लगाना है, बीमारी को दूर भगाना है -, आदि नारे लगाते हुए कार्मिकों ने गांव भ्रमण किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी साथ रहीं। प्रधान प्रतिनिधि सौरभ यादव, खंड प्रेरक कमलेश कुमारी यादव, गोविंद प्रसाद, पंचायत सहायक सुनीता,बी सी सखी सुनीता आदि मौजूद रहे। ग्राम पंचायत खेरौना में भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिंटू के पुत्र आशुतोष सिंह शिवा ने पौधरोपण किया। पौधरोपण के पूर्व ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के संयोजन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सरवनपुर में भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह ने पौधरोपण किया।