news-details

स्वस्थ और निरोगी जीवन को योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करें:दयाशंकर

You can share this post!

 

पादर्शी विकास न्यूज़ तिलोई। कम्पोजिट विद्यालय ‌पेंडारा , विकास खंड सिंहपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। योगासन और प्राणायाम से होने वाले लाभ बताए गए। छात्र छात्राओं को नियमित रूप से योगासन, प्राणायाम और व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया।प्रधानाध्यापक दयाशंकर विक्रम ने कहा कि स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए सभी को योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। आज दुनिया के190देशों में योग दिवस मनाया गया है।योग के मामले में भारत विश्व गुरु राष्ट्र बन गया है।