
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। सहकार भारती उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक अधिवक्ता श्रीकांत तिवारी के चैंबर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी चित्रकूट बैठक को सफल बनाने तथा सहकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सहकार भारती के प्रदेश मंत्री कैलाश नाथ निषाद, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एवं परदर्शी विकास दैनिक के संपादक सुशील कुमार, कश्यप संदेश के संपादक रामजी साहनी, संतोष अवस्थी, अनुराधा सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वक्ताओं ने सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन के विस्तार तथा समाजहित के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही चित्रकूट में आयोजित होने वाली आगामी बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उसे सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।