news-details

*सलेमपुर में लाइब्रेरी और प्राइवेट कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन का डंडा, दो लाइब्रेरी सील*

You can share this post!

 



पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया
सलेमपुर। प्रशासन ने क्षेत्र में संचालित लाइब्रेरी एवं प्राइवेट कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मंगलवार को दो लाइब्रेरी को सील कर दिया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, नायब तहसीलदार हरि प्रसाद के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हरैया स्थित माय लाइब्रेरी तथा महदहाँ चौराहा स्थित एस डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों एवं मानकों से संबंधित कमियां पाए जाने पर दोनों लाइब्रेरी को सील कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार हरि प्रसाद के साथ सलेमपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक दीप नारायण, लेखपाल अतुल कुमार एवं अनुज कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अन्य लाइब्रेरी और प्राइवेट कोचिंग संस्थानों में भी खलबली मच गई है। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं संस्थानों के नियमानुसार संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में अन्य संस्थानों की भी जांच की जाएगी।