
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने 2027के चुनाव की तैयारी को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। रश्मि सिंह क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से उनके घर पहुंच कर मुलाकात कर रही हैं। बुधवार को उन्होंने विकास खंड भेंटुआ के कई गांवों का दौरा किया और डबल इंजन सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर संवाद किया। दलशाहपुर में उन्होंने डा भीमराव अम्बेडकर पंचशील बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को नमन किया और महिलाओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। रश्मि सिंह ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात के दौरान उनके परिवार का हालचाल लिया और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा टिकट के लिए वे सशक्त दावेदार हैं, शीर्ष नेतृत्व ने यदि अवसर दिया तो चुनाव लड़ेंगी। रश्मि सिंह ने कहा कि हमारी राजनीति का मकसद जनसेवा और जरुरत मंदों की मदद करके उन्हें विकास की मुख्य धारा में शामिल करना है। दलशाहपुर के बाद रश्मि सिंह ने कुडवा और डालव में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रीता श्रीवास्तव के घर पर उन्होंने महिलाओं से संवाद किया। रश्मि सिंह ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को जितना मान सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दी है, उतना किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं दी।आने वाले चुनाव में 50फीसदी टिकट महिलाओं को देने की तैयारी चल रही है। रश्मि सिंह ने महिलाओं से डबल इंजन सरकार की ओर से चलाई गई सभी योजनाओं की चर्चा की ।2027के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का भी संदेश दिया। रश्मि सिंह के साथ विकास सिंह, नरेन्द्र दूबे कसारा, विनोद सिंह ,कंचन,राम अवतार, रीता कोरी आदि मौजूद रहे।