news-details

समथिंग इंज वेटर दैन नथिंग -बसपा ने महिला आरक्षण बिल की प्रक्रिया का स्वागत किया

You can share this post!

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करे सरकार -मायावती अम्बेडकर जयंती पर विशाल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया, विरोधी दलों की राजनीति और मिशन मूवमेंट के प्रति सावधान किया

Pardarshi Vikas News Lucknow

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश की संसद और राज्य विधानसभाओं में  महिलाओं को 33प्रतिशत आरक्षण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है  और निर्णय को समथिंग इंज वेटर दैन नथिंग की संज्ञा देते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने की मांग की है।
 बसपा सुप्रीमो ने 14अप्रैल को सामाजिक परिवर्तन स्थल लखनऊ और देश के विभिन्न राज्यों में संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा , सद्भाव और उत्साह से मनाने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार भी जताया,साथ ही बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के नाम पर झूठी राजनीति करने वाले सभी अन्य दलों -खासकर-कांग्रेस,सपा , भाजपा के हथकंडों और साम,दाम,दंड ,भेद की नीति से सावधान भी किया है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत करने के साथ देश भर के अपने समर्थकों को वर्तमान भारतीय राजनीति से सावधान भी किया।यह भी कहा कि महिला आरक्षण विधेयक में यदि एस सी/एस टी /ओबीसी के लिए अलग से आरक्षण कोटा होता तो इससे समाज को अधिक लाभ मिलता।
 प्रेस कॉन्फ्रेंस में बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की सोच और उनके मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।इस मूवमेंट को अब बी एस पी मेरे नेतृत्व में मजबूती से आगे बढा रही है। सुश्री मायावती ने महिलाओं के हित के लिए डॉ अम्बेडकर द्वारा संसद में पेश किए गए हिंदू कोड बिल और नारीशक्ति के लिए महात्मा ज्योतिबा राव फूले और सावित्री बाई फुले के योगदान का स्मरण किया और कहा कि बहुजन समाज पार्टी शुरू से ही आबादी के अनुसार महिलाओं को 50फीसदी आरक्षण देने की मांग कर रही है। महिला आरक्षण बिल को राजनीतिक स्वार्थ के बजाय महिला सुरक्षा, सम्मान और उत्थान से जोड़कर देखा जाना चाहिए।


 इनसेट 

आंधी रात तक सामाजिक परिवर्तन स्थल पर मनाई गई अम्बेडकर जयंती 
लखनऊ।14‌ अप्रैल को सामाजिक परिवर्तन स्थल पर बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की जयंती पर भीड़ आधी रात तक डटी रही।नौ बजे प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने महिलाओं द्वारा लाया गया केक काटा।गीत संगीत के कार्यक्रम हुए। उनके साथ सूरज सिंह जाटव,डा विजय प्रताप गौतम, अखिलेश अम्बेडकर सुशील कुमार मुन्ना, शैलेन्द्र गौतम  आदि पार्टी नेता मौजूद रहे।