
मिशन-2027: टांडा में बसपा का शक्ति प्रदर्शन

पारदर्शी विकास न्यूज़ अम्बेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी 2027में उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापस लौटने के लिए पूरी ताकत से संगठन निर्माण और सर्वसमाज के बीच जनाधार मजबूत करने में लगी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ के कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं। शनिवार को टांडा विधानसभा के अन्तर्गत अरुसा आजमपुर में आयोजित सेक्टर और बूथ समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर 2027के चुनाव में सभी विधानसभा सीटों पर बसपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और भाजपा दोनों पार्टियों को निशाने पर लिया और कहा कि प्रमोशन में आरक्षण को खत्म करने वाले महापुरुषों के नाम से बने जिले, योजनाओं को समाप्त करने वाले, बैकलॉग भर्ती पर रोक लगाकर उनका हक अधिकार छीनने वाले लोग पीडीए का नारा देकर महापुरुषों का नाम लेकर उनका अपमान कर रहे हैं, समाजवादी पार्टी परिवारवादी पार्टी है उनका पीडीए का नारा खोकला है इनके बहकावे में अबकी बार जनता नहीं आने वाली है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपराध को रोक पाने में विफल साबित हो रही है, प्रदेश में जंगल राज कायम है, किसान, नौजवान, छात्र अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं यदि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कानून का राज नहीं स्थापित कर पा रहे हैं तो इन्हें अपने पद से त्यागपत्र देकर हट जाना चाहिए ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए अयोध्या मंडल के प्रभारी अरविंद गौतम ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती बसपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 26, 26 जन कल्याणकारी योजनाओं को चलकर समाज के हर गरीब तबके को विकसित करने का काम किया है।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुनील सावंत ने किया। मंडल प्रभारी रामनयन निर्दोष, विनय पाठक, समीर चौधरी राधेश्याम राजभर आलम बेग, दवीर अहमद, अंगद निषाद नदीम अंसारी एडवोकेट, रिंकू त्रिपाठी सर्वजीत राणा अंकित वर्मा, राम अरजपाल राहुल पाल, बेचू पाल, शिवम चौधरी, रामदीन वर्मा अलका निगम, राम चरित्र चौहान आदि मौजूद रहे।

बहुजन समाज पार्टी एक कैडर बेस पार्टी है। मान्यवर कांशीराम साहब और बहन जी ने हम लोगों को देश के लोकतंत्र को मजबूत करते हैं लोक कल्याणकारी राजनीति सिखाई है।बहन मायावती जी ने अपने चार बार के शासन काल में शासन व्यवस्था का माडल प्रस्तुत किया है। देश में कानून का राज कायम करने के लिए 2027में बहन जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री और 2029के चुनाव में प्रधानमंत्री बनाना हमारे हर वर्कर का लक्ष्य है।-विश्व नाथ पाल ,प्रदेश अध्यक्ष, बसपा