news-details

सपा प्रवक्ता द्वारा अमर्यादित टिप्पणी के लिए ब्राह्मण समाज से माफी मांगे अखिलेश -मायावती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी की ओर से ब्राह्मण समाज के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तीखी आलोचना की है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर जारी किए गए बयान में कहा है कि सपा मुखिया की ओर इसे संज्ञान में लेकर ब्राह्मण समाज से क्षमायाचना और पश्चात्ताप कर‌ लेना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी ने कभी भी वोट बैंक के लिए यूज एंड थ्रो की राजनीति नहीं की। सर्वसमाज के मान सम्मान और हित को हमेशा सुरक्षित रखने का काम किया है।बसपा सुप्रीमो ने एक्स पर दिए गए बयान में कहा कि सपा नेतृत्व की चुप्पी से मामला और गंभीर होता जा रहा है। उन्होंने सपा प्रमुख से तत्काल संज्ञान लेने, ब्राह्मण समाज से माफी मांगने और पश्चाताप व्यक्त करने की मांग की। उनके अनुसार, ऐसा करना ही उचित होगा।बसपा सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति जातिवादी सोच पर आधारित रही है और यह ताजा मामला उसी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दलितों, अति-पिछड़ों और मुस्लिम समाज की तरह ब्राह्मण समाज के प्रति भी सपा का रवैया नकारात्मक रहा है।मायावती ने वर्तमान सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज में सरकार के रवैये को लेकर नाराजगी दिखाई दे रही है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी ने हमेशा “सर्वसमाज” की राजनीति की है और ब्राह्मण समाज को पार्टी व सरकार में सम्मान और उचित भागीदारी दी है।उन्होंने कहा कि बीएसपी में केवल “यूज एंड थ्रो” की राजनीति नहीं, बल्कि सर्वसमाज के हितों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती रही है।