
पारदर्शी विकास ब्यूरो / खड्डा, कुशीनगर।
खड्डा नगर पंचायत स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल विद्यालय में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सीपी गुप्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इनमें राजेंद्र चौधरी, दिलीप चौधरी, पीटी शिक्षक विक्रम सिंह, रिया, शालिनी दूबे, ईशा विश्वकर्मा, शगुफ्ता परवीन, आफरीना परवीन, रूपाली वर्मा एवं मुबीना खातून सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।