news-details

सड़क हादसे में मृत अनुचर के परिवार को 72 लाख की सहायता

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Etawah

पुलिस लाइन में तैनात अनुचर अनिल कुमार पाण्डेय के परिवार को 72 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता उत्तर प्रदेश पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच हुए समझौते (एमओयू) के तहत दी गई है, जिसका उद्देश्य दिवंगत कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिवंगत अनुचर की पत्नी और माता को 72 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।

अनिल कुमार पाण्डेय पुलिस लाइन इटावा में अनुचर के पद पर कार्यरत थे। 23 मार्च 2024 को एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी असामयिक मृत्यु के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था, जिसे देखते हुए यह सहायता प्रदान की गई।

इस योजना के तहत ड्यूटी के दौरान या अन्य परिस्थितियों में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों को वित्तीय सहायता दी जाती है, ताकि उन्हें कठिन समय में सहारा मिल सके और भविष्य सुरक्षित हो सके।