
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), कानपुर ने हाल के वर्षों में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के संचालन एवं प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि NEET-UG 2026 से जुड़ी कथित अनियमितताओं, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर उठी चिंताओं तथा UGC-NET, CUET-UG सहित अन्य परीक्षाओं के आयोजन को लेकर लगातार विवादों ने छात्रों और अभिभावकों में असंतोष और अविश्वास पैदा किया है।SFI का कहना है कि देश की शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। संगठन ने इन मुद्दों की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों की आवश्यकता पर जोर दिया है।इसी मांग को लेकर SFI कानपुर द्वारा 1 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे कचहरी प्रांगण, सिविल लाइन्स (DM कार्यालय के निकट) में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।संगठन ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को मजबूत करें।अभियान में जुनेद मंसूरी, अश्वनी मिश्रा, महबूब आलम (जिला संयोजक), आराध्य बाजपेई (राज्य कमेटी सदस्य/जिला सह-संयोजक), उमाकांत, नीलम तिवारी, सीमा कटियार, आशा खालिद, सुधा सिंह, विनोद पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।