
वाराणसी । जेएसके आईबीएफ द्वारा आयोजित नवरात्रि रिटेल समागम (9 दिन, 18 पॉइंट - 11 से 19 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत आज शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दो स्थानों पर सफल कार्यक्रम संपन्न हुए और भारी भीड़ उमड़ी। जेएसके रवि खेमका जी परिवार गारमेंट्स, लक्सा में सारथी जे एस के रूबी शाह के नेतृत्व में शानदार रहा, मुख्य अतिथि के रूप में जेएसके डॉ. रितु गर्ग एवं जेएसके डॉ. आलोक भारद्वाज उपस्थित रहे।
जेएसके सीमा गिरी जी ऑर्चीड इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल, महबमूरगंज में सारथी जेएसके आकांक्षा आलोक मिश्रा के साथ सुबह भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जेएसके डॉ. स्नेहा गुप्ता एवं जेएसके डॉ. आशीष गुप्ता रहे। स्कूल में नवदुर्गा की दिव्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अरविन्द जैन, पंडित अनूप मिश्रा, डॉ वीरेंद्र केसरी, मोनिशा केसरी, प्रकाश भागचंदानी, कंचन पांडे, आशुतोष गुप्ता, मनीष राय, प्रदीप उपाध्याय, रविन्द्र आदि अनेकों विशिष्ट जन उपस्थित रहे। प्रदीप मल्होत्रा एवं इंदु भाभी की शादी की वर्षगांठ का सेलिब्रेशन भी हुआ। सभी ने माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया और आयोजन की सराहना की ।।