news-details

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिली तो होगी कठोर कार्रवाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 24 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। केवल कागजी कार्रवाई के बजाय जरूरत पड़ने पर अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।भूमि विवाद, पैमाइश और अवैध कब्जे जैसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अपनी शिकायतों के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और हर प्रकरण का संतोषजनक समाधान हो।इस दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मौके पर एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा, सीएमओ, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।