
बसपा सरकार बनेगी तो समस्याएं होंगी खत्म: विश्वनाथ पाल
संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। पूर्व मंत्री विनोद सिंह के क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी ने क्षत्रिय कार्ड खेला है। रविवार को लम्भुआ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने शैलेन्द्र कुमार सिंह को प्रत्याशी/विधानसभा प्रभारी घोषित किया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में स्थान परिवर्तन का कोई असर नहीं रहा।रामायणा मैरिज लान कामतागंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी भीड़ जुटी। गगनभेदी नारों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2027के विधानसभा चुनाव में हाथी का बटन दबाकर बहुजन समाज पार्टी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापस लाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा की नीति है। बसपा सर्वसमाज के हितों को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्षरत है।प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर खुलकर संवाद किया और कहा कि बहन मायावती जी ने सर्वजन समाज के हित में 26योजनाएं संचालित की थी। सपा और भाजपा की सरकार ने सभी योजनाओं को बंद कर दिया।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में माहौल है। सपा और भाजपा के शासन को देख चुकी जनता परिवर्तन की तैयारी कर चुकी हैं। सर्व समाज के लोगों की निगाहें बहन मायावती जी की तरफ टिकी हुई हैं।बहन मायावती जी ने कार्यकर्ताओं को संगठन का जो काम सौंपा है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करें। जब तक चुनाव नहीं होते किसी भी वर्कर को एक भी दिन आराम नहीं करना है। भाजपा सरकार समय से पहले भी चुनाव करा सकती है, इसलिए खेती,किसानी और घर-परिवार के कार्यों के साथ प्रतिदिन संगठन का काम करें। बूथों पर बैठकें करके सर्वसमाज का संगठन मजबूत करें।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में प्रदेश सरकार और भाजपा को निशाने पर लिया और कहा कि योगी राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। चढ़ावा मामले में एक भी दोषी बचना नहीं चाहिए, सरकार सबको जेल भेजने का काम करें,इस मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया और कहा कि सपा का पीडीए परिवार दल एलाइंस है। नफ़रत और झूठ फरेब की राजनीति सपा और भाजपा का स्वभाव है। उत्तर प्रदेश में कानून के राज के लिए सर्वसमाज बहन मायावती जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी कर चुका है।मुख्य मंडल प्रभारी प्रदीप भारती ने उत्तर प्रदेश में बसपा की चार बार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि बहन मायावती जी के राज में गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे। कानून का राज कायम था।आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है।कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व एम एल सी और बसपा के नेता विधान परिषद रहे दिनेश चन्द्रा ने की। उन्होंने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन बुखार बसपा की नीति है।9अक्टूबर2025की विशाल रैली ने विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है जो बसपा के खत्म होने का दुष्प्रचार कर रहे थे 2027में वे खुद प्रदेश की राजनीति से खत्म हो जायेंगे।जब तक केन्द्र और राज्य में बसपा की सरकार नहीं बनती सर्वसमाज के अच्छे दिन नहीं आ सकते हैं।कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र अम्बेडकर के साथ पार्टी नेताओं ने बड़ी माला से प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल और पूर्व एम एल सी दिनेश चन्द्रा का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने शैलेन्द्र सिंह को पार्टी का झंडा थमाया और माला पहनाकर प्रत्याशी घोषित करने के बहन मायावती के फैसले का स्वागत किया।कार्यकर्ता सम्मेलन में मंडल प्रभारी छोटे लाल मौर्य, रमेश गौतम, श्री राम पुष्कर, नन्हें सिंह चौहान,उदराज वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम, रामराज चौरसिया, मेवालाल भास्कर, जगदीश कोरी , सिद्ध नाथ गौतम, जितेन्द्र गौतम, दर्शन अम्बेडकर आदि पार्टी नेता मौजूद रहे।
बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज की हितैषी है। सुल्तानपुर में बहन मायावती जी ने क्षत्रिय समाज को सांसद, विधायक और मंत्री बनाने का काम पहले भी किया है।इस बार भी बहन जी ने सम्मान दिया है। सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस बसपा के साथ है ,2027मे माननीय बहन मायावती जी सरकार बनायेंगी।-विश्व नाथ पाल