news-details

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के पक्षकार को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, पुलिस जांच में जुटी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्यवादी पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज को कथित तौर पर पाकिस्तानी नंबर से धमकी भरा व्हाट्सएप कॉल मिला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कॉल करने वाले ने उनकी प्रस्तावित "सनातन न्याय यात्रा" को बम से उड़ाने और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।ट्रस्ट की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 की रात करीब 10:23 बजे पाकिस्तान के एक नंबर से लगातार तीन व्हाट्सएप कॉल किए गए। आरोप है कि बातचीत के दौरान कॉलर ने यात्रा को निशाना बनाने की चेतावनी दी और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही भारत विरोधी टिप्पणियां और देश के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया।घटना की जानकारी मिलते ही यूपी-112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना कांधला पुलिस और शामली पुलिस प्रशासन को भी मामले से अवगत कराया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने थाना कांधला में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने बताया कि कॉल की रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं, जिन्हें जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तकनीकी जांच में जुट गई है और कॉल की सत्यता तथा स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है।आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों से उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रस्तावित धार्मिक कार्यक्रमों और सनातन न्याय यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।बताया जा रहा है कि उन्हें पूर्व में भी इसी प्रकार की धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में ताजा घटना के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।