news-details

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर एडीजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाएँ

You can share this post!

 

डॉ.कमलकान्त उपमन्यु

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आज इसको लेकर आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक सुवेंद्र कुमार भगत, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से जन्मभूमि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं के लिए भीड़ नियंत्रण प्रणाली तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने परिसर के संवेदनशील स्थलों का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस बल को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को पूरी तरह सुदृढ़ बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुगमता व सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम समय से सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।
--------