news-details

श्री राम के घर में चोरी करने वाले रामभक्त नहीं, बेनकाब हुई भाजपा की राजनीति -शिव प्रताप यादव

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। समाजवादी पार्टी के नेता शिव प्रताप यादव (बीआरसी) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग भगवान राम के आदर्शों का पालन नहीं करते, वे रामभक्त होने का दावा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, "जो राम के नहीं हुए, वह किसी के नहीं हो सकते। रामलला के घर चोरी करने वाले रामभक्त नहीं हो सकते।" यह बयान हाल में राम मंदिर से जुड़े विवादों की राजनीतिक बहस के बीच आया है।शिव प्रताप यादव ने भाजपा पर ब्राह्मण विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भरत तिवारी की हत्या इसका उदाहरण है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही, छुट्टा पशुओं से फसलें बर्बाद हो रही हैं और सरकार इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है।उन्होंने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उनके अनुसार गरीब और आम आदमी की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है तथा सरकारी व्यवस्था भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है।सपा नेता ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संकट से जूझ रही है, जबकि सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को इन मुद्दों पर जवाब देगी।