news-details

श्री शिवप्रताप इंटर कालेज में मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

You can share this post!

सत्य, अहिंसा और जय जवान जय किसान के संदेश आज भी प्रासंगिक -संजय कुमार राव

अमेठी। शुक्रवार को श्री शिव प्रताप इण्टर कालेज अमेठी  में भारत देश की दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।  कालेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार‌ व मुख्य अतिथि कालेज की अध्यक्षा योगिता सिंह ने ध्वजारोहण करके,दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित  किया |कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश शुक्ल ने किया | कार्यक्रम में विद्यालय की छात्रा सत्या यादव व स्काउट के छात्रों ने प्रतिभाग किया | कार्यक्रम में कृष्ण कांत तिवारी,शैलेंद्र सिंह,राजेश यादव,नन्द कुमार यादव आदि शिक्षकों ने दोनों महापुरुषों के बारे में विस्तार से बतलाया‌ | प्रधानाचार्य जी ने कालेज के शिक्षक अनिल सिंह व नन्द कुमार यादव को आदर्श शिक्षक के सम्मान से सम्मानित किया |प्रधानाचार्य जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को दोनों महापुरुषों के जीवन में किये कार्यो का अनुशरण करना चाहिए |  इस अवसर पर शिव पूजन मिश्र, सौरभ त्रिपाठी,अतुल तिवारी, अंशुमान‌ मिश्र, अमन शर्मा व समस्त शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।