news-details

शारदा मेडिसिटी हॉस्पिटल महमूरगंज द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Varanasi

 प्रत्येक माह की तरह शारदा मेडिसिटी हॉस्पिटल शील नगर कॉलोनी महमूरगंज वाराणसी मे डॉ वीरेंद्र केशरी सीनियर न्यूरो सर्जन के द्वारा भव्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे करीब 50 मरीजो ने निशुल्क परामर्श लिया, जिसमें सर दर्द, कमर दर्द, मिर्गी, लकवा, सर की चोट सर्वाइकल, माइग्रेन तथा नस की रोगों से सम्बंधित मरीजों ने निशुल्क परामर्श लिया एवं जांच कराई।

डॉक्टर वीरेंद्र केशरी द्वारा यह सेवा पिछले 10 सालों से निरंतर चलती आ रही है जिसमे निम्न तथा माध्यम आय वर्ग के मरीज जो फीस तक का वहन नहीं कर सकते जिनमें वृद्ध, बच्चे तथा सभी वर्ग के लोग इस निशुल्क सेवा का लाभ लेते हैं।

मोनिशा केशरी जो की शारदा मेडिसिटी हॉस्पिटल की निदेशिका है वो भी इस निशुल्क सेवा मे भगवती मेडिकल के द्वारा सेवा प्रदान करती है।
आज के समय मे जहाँ मेदांता, अपॉलो, मैक्स जैसे हॉस्पिटल तक आम लोगों की पहुंच नहीं है.. वहीँ शारदा मेडिसिटी हॉस्पिटल की निशुल्क सेवा सचमुच बनारस के लोगों के लिये एक वरदान साबित हो रहीं है।

शारदा हॉस्पिटल की नई ब्रांच शारदा मेडिसिटी हॉस्पिटल के नाम से महमूगंज शील नगर कॉलोनी मे खुल चुकी है.
यह हॉस्पिटल आईसीयु इमरजेंसी तथा 24 घंटे फार्मासिस्ट की सुविधा के साथ मॉडुलर ओटी के साथ सुसज्जित है ।