news-details

SRMU में AI और मशीन लर्निंग पर अंतरराष्ट्रीय FDP का आयोजन, 13 से 18 जुलाई तक चलेगा कार्यक्रम

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) के कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रणाली (CSIS) विभाग की ओर से “वास्तविक जीवन के अनुप्रयोगों हेतु कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग में प्रगति” विषय पर छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्राध्यापक विकास कार्यक्रम (Faculty Development Program - FDP) का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 13 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा।कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास और उनके व्यावहारिक उपयोगों से अवगत कराना है। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ विभिन्न क्षेत्रों जैसे उद्योग, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य में एआई के बढ़ते उपयोग पर व्याख्यान देंगे।एफडीपी का शुभारंभ नागपुर स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आर.के. सोनकर और ओएनजीसी वडोदरा के वरिष्ठ अधिकारी इंजी. सुबोध कुमार की उपस्थिति में होगा।कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति इंजी. पंकज अग्रवाल, उप-कुलाधिपति इंजी. पूजा अग्रवाल, कुलपति डॉ. विजय तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण 21 जून से 10 जुलाई तक निःशुल्क रहेगा। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।