
Pardarshi Vikas News Prayagraj
सेवारत शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 13 अप्रैल को विशाल मशाल जुलूस निकालने की रणनीति बनाई है। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद इकाई प्रयागराज के तत्वावधान में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, टीएससीटी, अटेवा, शिक्षामित्र संघ, यूटा, एससीएसटी टीचर्स वेलफेयर, अनुदेशक संघ, वैचारिक शिक्षक संघ, बेसिक वेलफेयर, महिला शिक्षक मोर्चा, माध्यमिक शिक्षक संघ और समायोजित शिक्षक संघ सहित कुल 15 शिक्षक संगठनों ने चन्द्रशेखर आजाद पार्क में बैठक कर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। सभी ने संयुक्त बयान में कहा कि टीईटी अनिवार्यता शिक्षकों की योग्यता और वर्षों की सेवा पर सवाल खड़ा करती है। विरोध के तहत शिक्षक 13 अप्रैल को डायट प्रयागराज से सुभाष चौराहा तक मशाल जुलूस निकालेंगे, जिसमें हजारों शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल होंगी। बैठक में शंकर चन्द्र, शशांक मिश्र, उमेश शुक्ल, विजय लक्ष्मी, आरती जायसवाल, रमेश राम, संजय प्रसाद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।