news-details

टीईटी की अनिवार्यता वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

 

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गौरीगंज/ अमेठी। गुरुवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर  जनपद अमेठी के शिक्षकों ने टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा एवं सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर नवीन कलेक्ट्रेट भवन, जामो रोड गौरीगंज में विशाल प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला संयोजक विवेक शुक्ला ने किया। जनपद के विभिन्न विकास खंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक नवीन कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए तथा जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में टीईटी व्यवस्था लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे शिक्षकों पर बाद में बनाए गए नियमों को पूर्व प्रभाव से लागू करना न्यायसंगत नहीं है। महासंघ ने मांग की कि टीईटी लागू होने से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों के सेवा अधिकारों एवं भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा इस संबंध में उत्पन्न विधिक विसंगतियों को दूर करने के लिए केंद्र सरकार आवश्यक कदम उठाए।जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने कहा कि यह आंदोलन केवल कुछ शिक्षकों का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकार और सेवा सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस विषय पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो देशभर के शिक्षक व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।इस अवसर पर महासंघ के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की।कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से केंद्र सरकार को अवगत कराने का अनुरोध किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से आलोक तिवारी पंकज शुक्ला  अमित पांडे सुरेश कनौजिया अनुराग यादव अभिषेक तिवारी  दल बहादुर सिंह सत्येंद्र तिवारी, अजय सिंह,विमलेंद्र पांडे अतुल शर्मा अजेंद्र सिंह राघवेंद्र त्रिपाठी संतोष कुमार, संजीव , शैलेन्द्र सिंह, वीरेंद्र, पवन,तिवारी बब्बन यादव ,दिलीप शुक्ला सचिन श्रीवास्तव ,विजय वर्मा, कमलेश यादव,पंकज पांडेय, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।