news-details

तीन लाख दीयों से रोशन होगा कानपुर, मोतीझील में जलेंगे 76 हजार दीप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से कानपुर में एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा। अभियान के पहले दिन ‘सेवा दिवस’ के तहत जिलेभर में करीब तीन लाख ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे। मोतीझील में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में 76 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा योगेंद्र उपाध्याय ने बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आम नागरिकों के साथ सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 17 सितंबर को नेहरू नगर स्थित कानपुर ब्लाइंड स्कूल में दिव्यांगजनों को उपकरण, उर्सला अस्पताल में रक्तदान शिविर तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को टूल किट वितरित की जाएगी।अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा’, ‘अनकही कहानियां’, नुक्कड़ नाटक, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 25 सितंबर को 111 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण और सात अक्टूबर को फूलबाग चौराहे पर ‘सेवा कलश यात्रा’ प्रस्तावित है।‘सेवा सेतु’ के तहत विकासखंडों में शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी और पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जाएगा। स्वच्छता, वृक्षारोपण, अंगदान संकल्प, नशामुक्ति, डिजिटल साक्षरता और मतदाता जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। समीक्षा बैठक में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, राहुल बच्चा सोनकर, सुरेंद्र मैथानी एवं सरोज कुरील, विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष ग्रामीण उपेंद्र पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी अनिल दीक्षित और भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह मौजूद रहे। ज्वाइंट सीपी विपिन ताडा, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।