news-details

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने किया पैदल मार्च

You can share this post!

पारदर्शी विकास ब्यूरो / अमेठी। धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने पुलिस बल के साथ जिला मुख्यालय सहित प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान सर्राफा प्रतिष्ठानों, प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई। एसपी ने व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही सुरक्षित आतिशबाजी और अफवाहों से बचने का संदेश देते हुए आपात स्थिति में डायल-112 पर सूचना देने को कहा।