news-details

तमिलनाडु में 717 शराब की दुकानें बंद होंगी, फ्लोर टेस्ट से पहले TVK विधायक पर वोटिंग रोक

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने मंगलवार को पूरे राज्य में 717 खुदरा शराब की दुकानें बंद करने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक अगले 14 दिनों के भीतर मंदिरों के पास की 276 दुकानें, स्कूल-कॉलेजों के पास की 186 दुकानें और बस स्टैंड के आसपास की 255 दुकानें बंद कर दी जाएंगी।इसी बीच मद्रास हाईकोर्ट ने TVK विधायक आर श्रीनिवास सेतुपति को 17वीं विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव समेत किसी भी मतदान में हिस्सा लेने से रोक दिया है। यह आदेश जस्टिस एल विक्टोरिया गौरी और एन सेंथिलकुमार की वेकेशन बेंच ने दिया।सेतुपति ने तिरुपत्तूर विधानसभा सीट पर DMK उम्मीदवार केआर पेरियाकरुप्पन को महज एक वोट से हराया था। इसके बाद पेरियाकरुप्पन ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए वोटों की दोबारा गिनती की मांग की थी।याचिका में दावा किया गया कि EVM में दर्ज राउंडवार वोटों और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों में 18 वोटों का अंतर था। साथ ही आरोप लगाया गया कि तिरुपत्तूर सीट के लिए निर्धारित एक डाक मतपत्र गलती से दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में भेज दिया गया, जिसे सही जगह भेजने के बजाय अमान्य घोषित कर दिया गया।हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को हलफनामा दाखिल कर यह बताने का निर्देश दिया है कि DMK उम्मीदवार की शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।यह फैसला ऐसे समय आया है जब मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की TVK सरकार को 13 मई को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट देना है। यह फ्लोर टेस्ट मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के तीन दिन बाद होगा।तमिलनाडु की राजनीति में मंगलवार को कई बड़े घटनाक्रम देखने को मिले। TVK विधायक प्रभाकर को विधानसभा का स्पीकर निर्विरोध चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विजय ने रखा था।वहीं AIADMK के एक गुट ने भी TVK सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया। पार्टी नेता सीवी षणमुगम ने कहा कि उनके साथ 30 विधायक विजय सरकार का समर्थन करेंगे, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी AIADMK तोड़ने की कोई मंशा नहीं है।तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता और DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली सनातन व्यवस्था को खत्म कर देना चाहिए। BJP प्रवक्ता सीआर केसवन ने इस बयान को “जहरीली बकवास” बताया।इसके अलावा राज्य सरकार ने रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल को मुख्यमंत्री विजय का राजनीतिक मामलों का विशेष कार्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ही विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी।