
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय दादा तेजभान सिंह की स्मृति में मंगलवार को गौरीगंज में भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और जनसेवा को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि दादा तेजभान सिंह का सार्वजनिक जीवन ईमानदारी, सादगी, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा का आदर्श उदाहरण था। उन्होंने राजनीति को हमेशा समाज सेवा का माध्यम माना और अंतिम समय तक आमजन के सुख-दुख में सहभागी बने रहे। उनके संघर्ष, राष्ट्रनिष्ठा और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार को हमेशा याद रखा जाएगा।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि दादा तेजभान सिंह के आदर्श और सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका निधन भाजपा संगठन और अमेठी जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने उनके अधूरे जनसेवा के संकल्पों को आगे बढ़ाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र 'मटियारी', वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह चौहान, दयाशंकर यादव, राम प्रसाद मिश्रा, दलजीत सिंह, कालीबक्स सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभात शुक्ला ने किया।