
पारदर्शी विकास ब्यूरो / अमेठी। दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक एवं सामाजिक विकास के उद्देश्य से शुक्रवार को समेकित शिक्षा के तहत 150 बच्चों को एचएएल कोरवा का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कलेक्ट्रेट परिसर से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के 13 विकास खंडों से चयनित बच्चों ने विशेष शिक्षकों और केयरटेकर की देखरेख में वन्य जीव, पक्षियों, झील और प्राकृतिक नजारों को करीब से देखा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सवाल पूछकर जानकारी हासिल की। भ्रमण का उद्देश्य उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और व्यावहारिक ज्ञान देना रहा। इस दौरान सीडीओ पूजा साहू और बीएसए संजय तिवारी मौजूद रहे।