news-details

देवरिया में 18 से 24 अगस्त तक दिव्यांग कल्याण शिविर का आयोजन

You can share this post!



देवरिया। दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण के लिए जिले में 18 से 24 अगस्त तक तहसीलवार दिव्यांग कल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि सभी शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।  
1.  18 अगस्त तहसील भाटपाररानी परिसर  
2.  19 अगस्त तहसील बरहज  
3.  21 अगस्त तहसील सलेमपुर  
4.  24 अगस्त तहसील रुद्रपुर परिसर  
शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र दिव्यांगजनों की पहचान कर उन्हें कृत्रिम अंग, कैलिपर, ई-ट्राइसाइकिल सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
शिविरों में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। अधिकारियों की मौजूदगी में लाभार्थियों की समस्याओं और योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।  
विभाग ने दिव्यांगजनों से अपील की है कि चिन्हांकन के लिए लाभार्थी दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड साथ लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचें।
प्रियंका चौधरी ने कहा कि अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजन शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।