
पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया
देवरिया। आए दिन सड़क मार्ग पर दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है चाहे आम जनमानस हो या स्कूली बच्चे हो सड़क मार्ग पर खतरा हमेशा बना रहता है ऐसा ही गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर देवगांव के पास मंगलवार सुबह 8 बजे एसबीटी पब्लिक स्कूल की बस ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विशुनपुरा निवासी ई-रिक्शा चालक अकबर 35 की मौके पर मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार 3 छात्र प्रिया 15, आदित्य 14, रिया 12 घायल हो गए। घायलों को गौरी बाजार CHC से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बस में 8 शिक्षिकाएं और अन्य छात्र भी सवार थे। गौरी बाजार पुलिस ने बस और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बस चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।