news-details

देवरिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत , मायके वालों ने ससुराल पर लगाया प्रताड़ना का आरोप`

You can share this post!


 

देवरिया, मईल। जिले के मईल थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में मिला।परिजन महिला को तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।   मृतका के चाचा रमेश प्रसाद, हरिनारायण प्रसाद समेत लार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से रिश्तेदार और ग्रामीण नेनुआ पहुंचे। मायके वालों ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करते थे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।  
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। टीम ने महिला के कमरे से फिंगरप्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतका का पति मुंबई में नौकरी करता है और लगभग एक सप्ताह पहले ही घर आया था। विवाहिता का 5 वर्ष का एक बेटा भी है।थानाध्यक्ष विकास नाथ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।