
PARDARSHI VKASH NEWS वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से माँ गंगा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन और दुग्धाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। आयोजन को सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ते हुए वक्ताओं ने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान नेतृत्व के प्रयासों से देश में राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति को नई मजबूती मिली है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं और उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना भी की गई।कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय बाद सनातन संस्कृति को नया विस्तार और सम्मान मिला है तथा वहां धार्मिक आयोजनों को नई ऊर्जा मिल रही है। वक्ताओं ने दावा किया कि आने वाले समय में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी।इस अवसर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी संगठन को मजबूत करने के दौरान जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी दी गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में धीरेंद्र शर्मा, शंकर जायसवाल, चन्द्र विजय सिंह, कुलदीप वर्मा, संजय गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव और सुनील शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।