news-details

ध्रुव त्रिपाठी के भाजपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं से पार्टी से जुड़ने की अपील

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पुरोधा ध्रुव त्रिपाठी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने और गोरखपुर क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बीएनएसडी कॉलेज, कानपुर के प्रवक्ता डॉ. दिवाकर मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अपील की। डॉ. मिश्र ने कहा कि शिक्षक संघ के सभी कार्यकर्ता भाजपा से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि ध्रुव त्रिपाठी के भाजपा में शामिल होने से शिक्षक समुदाय के कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों और संगठन के सदस्यों से एकजुट होकर पार्टी के साथ जुड़ने का आग्रह किया।