
पारदर्शी विकास ब्यूरो / अमेठी। धनतेरस पर जिले के गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर, तिलोई, मुसाफिरखाना सहित प्रमुख बाजारों में देर रात तक खरीदारी की रौनक रही। लोगों ने बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, मिठाई और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की। बर्तन और सर्राफा दुकानों पर विशेष भीड़ देखने को मिली। बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती संख्या से व्यापारियों में उत्साह रहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रमुख बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं रामलीला मैदान में पटाखों की दुकानें भी सज गईं।